नई दिल्ली। सांई सेवा संस्थान ट्रस्ट ने 'टारगेट आई साइट' के तहत दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में स्कूलों, दफ्तरों और अन्य कार्य स्थलों में आंखों की बीमारियों को लेकर जागरुकता फैलाने का अभियान शुरू किया है। इसमें खासतौर पर बस और ट्रक ड्राइवरों के अलावा कारपेंटरों, मजदूरों की आंखों की जांच मुफ्त होगी, साथ ही स्कूलों और क़ालेजों में भी शिविर लगाकर बच्चों में आंखों की देखभाल के संबंध में जागरुकता फैलाई जाएगी। इस अभियान में 3 हजार से अधिक बच्चों के आंखों की जांच करवाने का लक्ष्य रखा गया है। सांई सेवा के सचिव निखिल सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टारगेट आई साइट अभियान में 100 से अधिक शिविरों का आयोजन होगा। इस अभियान में सांई सेवा दिल्ली, यूपी और हरियाणा के कई मुख्य नेत्र विशेषज्ञों और अस्पतालों की मदद भी लेगा।
इसी के तहत बच्चों में मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक गेजेट से बढ़ रही आंखों की समस्याओं के लिए अवेयरनेस कार्यशालाओं का आयोजन दिल्ली, यूपी और हरियाणा के स्कूलों में किया जा रहा है। निखिल सिंह ने उम्मीद जतायी कि लोग इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। अभियान के दौरान बच्चों और उनके अभिवाकों को यह समझाया जाएगा कि ज्यादा मोबाइल, लैपटॉप और टीवी देखने से आंखों में क्या खराब असर पड़ सकता है। इसके अलावा अभिभावकों यह भी बताया जाएगा कि साल में एक बार आंखों की जांच करवाना क्यों ज्यादा ज़रूरी हो गया है।
निखिल सिंह ने यह भी बताया की साईं सेवा ट्रस्ट दिल्ली,यूपी और हरियाणा के अलावा लदाख में भी स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए एक अभियान जल्द चलाएंगे।
सांई सेवा संस्थान ट्रस्ट के अभियान में 3 हजार बच्चों के आई टेस्ट का लक्ष्य
byABC WORLD HINDI
-
0