“यह आयोजन बाज़ारों में विविधता लाने और भारत की स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करेगा” – पवन कुमार
नई दिल्ली। 24वां इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो (IISS-2025) 25 से 28 सितंबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान (हॉल नंबर-6) में होगा। इस बार 260 से ज़्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे।
इसकी जानकारी सीफूड एक्सपोर्टर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEAI) के अध्यक्ष पवन कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारत की सीफूड इंडस्ट्री के लिए बहुत अहम है और इस साल इसका खास महत्व है क्योंकि SEAI अपनी स्वर्ण जयंती भी मना रहा है।
क्या होगा शो में?
देश और दुनिया के सीफूड उद्योग से जुड़े बड़े-बड़े विशेषज्ञ और व्यवसायी शामिल होंगे।
Marine Products Export Development Authority (MPEDA) की ओर से “रिवर्स बायर-सेलर मीट” आयोजित होगी।
तकनीकी सत्र, लेक्चर और राउंडटेबल मीटिंग्स होंगी।
जलीय कृषि (Aquaculture), सीफूड एक्सपोर्ट, कौशल विकास और स्थायी विकास पर चर्चा होगी।
फोकस रहेगा स्थिरता पर
SEAI के सेक्रेट्री जनरल डॉ. के.एन. राघवन ने बताया कि इस बार का आदर्श वाक्य है —
“Sustainably Produced, Humanely Harvested”
यानी स्थायी रूप से उत्पादित और मानवीय तरीके से प्राप्त। यह सीफूड सप्लाई चेन में ज़िम्मेदारी और टिकाऊपन को बढ़ावा देगा।
एशिया का बड़ा मंच
IISS अब एशिया के सबसे बड़े सीफूड शोज़ में गिना जाता है। यह शो प्रोसेसर्स, किसान, मछुआरे, मशीनरी निर्माता, तकनीकी विशेषज्ञ, सेवा प्रदाता और निर्यातकों को एक ही मंच पर जोड़ता है।
यह न सिर्फ नई तकनीक और इनोवेशन दिखाने का मौका देता है, बल्कि छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए नए वैश्विक अवसर भी खोलता है।
दिल्ली में 25 सितंबर से शुरू होगा 24वां इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो
byABC WORLD HINDI
-
0
