मुख्यमंत्री आतिशी का सामान उठाकर PWD ने बहार फेंका, फुटपाथ पर लगाएंगी बिस्तर?

आपने ये तो सुना होगा मकान मालिक का किराया ना देने पर समान उठाकर फेंक दिया, पर आपने ये नहीं सुना होगा किसी घर का सामान उठाकर पुलिस और प्रशासन ने फेंक दिया हो, घर खाली करवा दिया गया हो लेकिन देश के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री का सामान उठाकर घर के बाहर फेंका गया है देश के इतिहास में पहली बार किसी चुनी हुई मुख्यमंत्री का सरकारी बंगला सील किया गया है देश के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को उन्हीं के घर में घुसने से रोका गया है मुख्यमंत्री आतिशी अपने बंगले में नहीं घुस सकती दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया जो खबर पिछले दरवाजे से आ रही थी वह 9 अक्टूबर की शाम होते-होते सामने से आ गई आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के अधिकारी का आवास से उनका सामान हटाए जा रहा हैं आम आदमी पार्टी का कहना है कि ऐसा दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर हो रहा है आपको बता दे की दो दिन पहले‌ ही मुख्यमंत्री आतिशी मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हुई थी पहले इसी घर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहा करते थे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सरकारी आवास को सील कर दिया इसका मतलब यह हुआ कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने ही घर में नहीं घुस सकती आप नेता संजय सिंह ने ने आरोप लगाया है कि यह कार्यवाही दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर हो रही है?
यह घटना दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के इतिहास में एक नया मोड़ है, जहां पहले इसी घर में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहा करते थे उनके इस्तीफा के बाद दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री आतिशी बनी और ये आवास आतिशी को मिल गया लेकिन अब इसी पर सियासत तेज हो गयी है और PWD के अधिकारियों ने चुनें हुएं मुख्यमंत्री आतिशी का समान उठाकर बहार फेंक दिया है यह वही आवास है जिसे बीजेपी शीश महल बताया करती थी। ऐसे में अगर आतिशी ने अपना बिस्तर उठाकर सड़क फुटपाथ लगा लिया तो क्या होगा?

Post a Comment

Previous Post Next Post