कैब लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने टांग में मारी गोली

ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में कैब लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस और लूटी गई स्विफ्ट कार बरामद की है। बदमाशों की पहचान अश्विनी उर्फ चीकू, प्रिंस और शशांक के रूप में हुई है। वे नोएडा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने 6 अक्टूबर को खोदना खुर्द थाना क्षेत्र सूरजपुर से कैब लूट की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने बदमाशों को देवला कट पर चैकिंग के दौरान पकड़ा। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, तो बदमाश भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार किया। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post