दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में मुख्यमंत्री आवास को खाली कर दिया है। वह अपने परिवार के साथ नई दिल्ली विधानसभा के नज़दीक राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बंगले में शिफ्ट हो गए हैं।
अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ नई दिल्ली विधानसभा में रहेंगे। केजरीवाल इसी क्षेत्र से विधायक भी हैं। बता दें, अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। जब से ही ये अटकलें लगाई जा रही थी की केजरीवाल क्या अब भी सीएम हाउस में रहेंगे या नहीं?
लेकिन केजरीवाल इन अटकलों पर से पहले ही पर्दा उठा दिया था कि ये हाउस एक सीएम का घर है और अब मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री नहीं हुं इस लिए इस घर को खाली करना मेरी जिम्मेदारी है।
आपको बता दें की अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास के साथ साथ उन्होंने वो सभी सरकारी सुविधाओं को भी छोड़ने का ऐलान किया था।
अब केजरीवाल लुटियंस दिल्ली में फिरोजशाह रोड पर बंगला नंबर-5 में शिफ्ट हो गए हैं। इस नए आवास में केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, माता-पिता और दोनों बच्चों के साथ रहेंगे।
आपको बता दें, यह बंगला पंजाब के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल का आधिकारिक आवास है, जो मंडी हाउस के पास है और इसकी जानकारी खुद एक दिन पहले अशोक मित्तल एक विडियो के जरिए बता चुके हैं।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास को किया खाली अब कहां रहेंगे केजरीवाल?
byABC WORLD HINDI
-
0