नोएडा सेक्टर 9 में ई-रिक्शा दुर्घटना, युवक इम्तेयाज की मौत से परिवार में मातम

नोएडा सेक्टर 9 में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवक इम्तेयाज की मौत हो गई। इम्तेयाज बिहार के आरारिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है और ई-रिक्शा चलाकर ही अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसा तब हुआ जब उसके ई-रिक्शा का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और वे गंभीर रूप से घायल गया।

तुरंत ही पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने घायल इम्तेयाज को सेक्टर 39 के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस दु:खद घटना से मृतक के परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के बड़े भाई अरशद ने बताया कि इम्तेयाज की शादी को अभी दो महीने ही हुए थे और उसकी अचानक मौत से परिवार सदमे में है।

Post a Comment

Previous Post Next Post