रामपुर। कारवाने अदब रामपुर के मीडिया प्रभारी गुलशन अब्बास नक़वी ने जानकारी दी है कि हिंदुस्तान में पहली बार कारवाने अदब की जानिब से “ऑल इंडिया जश्न-ए-ज़ैदे शहीद” (फ़रज़ंद-ए-इमाम ज़ैनुल आबेदीन अ.स) की याद में एक अज़ीमुश्शान महफ़िल आयोजित की जा रही है।
यह महफ़िल 11 अक्टूबर 2025, रात 7:30 बजे इमामबाड़ा क़िला, रामपुर में होगी।
इस आल इंडिया मुशायरे में देशभर से नामचीन और आलमी शोहरत याफ़्ता शायर शिरकत फ़रमाएँगे, जिनमें शामिल हैं —
अज़हर इनायती, शहज़ादा गुलरेज़, अल्तमश अब्बास (मुंबई), हाशिम फिरोज़ाबादी, इब्राहीम अली ज़ीशान (जयपुर), नायाब बाल्यावी (इलाहाबाद), संजय मिश्रा अशोक (लखनऊ), कुमैल इलाहाबादी, आसिफ जलाल (दिल्ली), शाहिद कमाल (लखनऊ), मेराज मंगलोरी, सलीम शुजा अंसारी (फिरोज़ाबाद), अदील जाफ़री (बरेली), रिज़वान अमरोहवी, मुजीब शहज़र (अलीगढ़), आकिफ़ (फिरोज़ाबाद) आदि।
कार्यक्रम की निज़ामत रशीद हिलाल रिज़वी करेंगे।
वहीं, मेहमान-ए-ख़ुसूसी के तौर पर
जनाब हसन अहमद साहब (पूर्व विधायक, मुस्तफाबाद दिल्ली),
जनाब अशजे रज़ा ज़ैदी (अध्यक्ष, ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड, उत्तर प्रदेश),
जनाब नदीम अब्बास जैदी (चेयरमैन, नौगांवा सादात),
और शाह रज़ा शाही (नौगांवा) शिरकत करेंगे।
जश्न में शहज़ादा गुलरेज़ को “ऑल इंडिया अचीवमेंट अवॉर्ड” से नवाज़ा जाएगा।
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कमेटी की एक विशेष बैठक जल्द बुलाई जाएगी, जिसमें आयोजन को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
