गाजियाबाद लगातार धरना-प्रदर्शन और अराजक माहौल से परेशान वेव सिटी के निवासी अब राहत महसूस कर रहे हैं। लंबे समय से कुछ अराजक तत्वों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों से स्थानीय लोग भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहे थे। लेकिन कोर्ट के आदेश और प्रशासनिक सख्ती के बाद इन प्रदर्शनों पर पूर्ण विराम लग गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि हर समय किसी अनहोनी का डर बना रहता था। लेकिन अब शांति का माहौल लौट आया है और लोग सामान्य दिनचर्या में लौट चुके हैं।
वेव सिटी की लोकेशन, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और नई दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी की वजह से लोगों को आकर्षित कर रही है। बड़ी संख्या में लोग यहां बसना पसंद कर रहे हैं और अपने घरों का निर्माण कार्य शुरू कर चुके हैं।
ज्ञात हो कि वेव ग्रुप ने 2009-10 में राज्य की हाई-टेक टाउनशिप नीति के तहत यह परियोजना शुरू की थी। बीच में किसानों के विरोध के चलते कुछ समय के लिए निर्माण प्रभावित हुआ था, लेकिन अब कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद परियोजना फिर से पूरी गति से आगे बढ़ रही है।
वेव सिटी को उसकी सुव्यवस्थित योजना, हरित वातावरण और सुरक्षित माहौल के लिए जाना जाता है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग फर्म ने डिजाइन किया है, जिससे यह गाजियाबाद ही नहीं बल्कि देशभर में एक अनूठी टाउनशिप के रूप में पहचान बना रही है।
