नोएडा: टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर सागर मोटर्स द्वारा सेक्टर - 5 स्थित शोरूम में ऑल-न्यू 'टाटा सिएरा.ईवी' द लीजेंड इवॉल्वस का भव्य शुभारंभ किया गया।
टाटा सिएरा.ईवी का अनावरण मुख्य अतिथि बृजवीर सिंह (उप श्रम आयुक्त) ने किया, उन्होंने टाटा मोटर्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण, नवाचार एवं इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भारत के सतत एवं हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
टाटा मोटर्स की ओर से टेरिटरी सेल्स मैनेजर अंशय जैन एवं देवेश चावला ने टाटा सिएरा.ईवी की विशेषताओं के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि टाटा मोटर्स भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर सागर मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट वीरेन्द्र सिंह खारी ने सभी अतिथियों, ग्राहकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टाटा सिएरा भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास का एक प्रतिष्ठित नाम रहा है। ऑल-न्यू टाटा सिएरा.ईवी के साथ यह विरासत आधुनिक तकनीक और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नए युग में प्रवेश कर रही है। हमें गर्व है कि सागर मोटर्स अपने ग्राहकों को इस अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एसयूवी का अनुभव कराने का अवसर प्रदान कर रहा है। हमारा उद्देश्य उत्कृष्ट उत्पादों के साथ - साथ सर्वोत्तम ग्राहक सेवा उपलब्ध कराना है।
टाटा सिएरा.ईवी आधुनिक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, तेज़ चार्जिंग क्षमता तथा लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ ग्राहकों को पर्यावरण - अनुकूल, आरामदायक एवं भविष्य के अनुरूप मोबिलिटी का अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार की गई है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं ग्राहकों ने ऑल-न्यू टाटा सिएरा.ईवी का अवलोकन किया तथा इसके आधुनिक फीचर्स, प्रीमियम इंटीरियर, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और भविष्य की मोबिलिटी को परिभाषित करने वाले नवाचारों की सराहना की।
