हर घर तिरंगा का संदेश को पूरा करता है नाजिम।
हिंदुस्तान का तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतीक है, मुरादाबाद के तहसील-कांठ में आने वाले ग्राम सराय खजूर के नाजिम हर साल 300 फीट की ऊंचाई के मोबाइल टावर पर फहराता है तिरंगा। लगभग 20 साल का ये नौजवान कहता है हिंदुस्तान का तिरंगा हमारे देश की पहचान और गौरव का प्रतीक है। इसे हर साल 300 फीट ऊंचाई पर फहराने से हमारे देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता का संदेश दुनिया भर में फैलता है।
मेरा दिल करता है कि मैं अपने देश की आन-बान-शान को सबसे ऊंचाई पर अपने देश का तिरंगा फहराऊं पर मेरे पास जितने संसाधन हैं उसमें सिर्फ सबसे ऊंचा मोबाइल टावर ही नज़र आता है। जिस पर मैं अपने देश का तिरंगा फहरा कर दिल को शांत कर लेता हूं।
मैंने कई बार प्रशासन को एप्लीकेशन भी लिखी है कि मैं अपने क्षेत्र में आने वाले 20 मोबाइल टावर पर अपनी आन-बान-शान तिरंगे को फहराना चाहता हूं पर प्रशासन यह कहकर मना कर देती है इसकी की इजाजत हम नहीं दे सकते आपको देश का तिरंगा जहां लगाना है लगा दीजिए।
नाजिम अपने देश के लोगों को संदेश देते हैं कि हमें अपने देश की रक्षा करनी, इसकी सेवा करनी और इसके विकास में योगदान देना चाहिए। आइए हम सब मिलकर अपने देश के लिए कुछ करें और देशभक्ति की भावना को अपने दिलों में जगाएं। हमें अपने देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद रखना चाहिए और उनके सपनों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए।