डॉ. मनमोहन सिंह ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया और उनकी नीतियों ने देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया विजय कुमार लाल श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के काफी हाउस में शाम को एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर शोक मनाया गया। इस सभा की अध्यक्षता श्री राजेश पांडेय एडोवोकेट ने की, जिन्होंने डॉ. सिंह के जीवन और कार्यों को याद किया।
इस अवसर पर लखनऊ के प्रमुख बुद्धिजीवियों ने भाग लिया, जिनमें लोकदल के राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार लाल श्रीवास्तव, फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड श्री उदय नाथ सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी अधिवक्ता, देश के महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व केंद्रीय मंत्री रफी अहमद किदवई के परिवार के श्री मुईन किदवई, वरिष्ठ बाम पंथी नेता श्री के के शुक्ला, योगेंद्र उपाध्याय, श्री अशोक मिश्रा, श्री ओम प्रकाश तिवारी, और प्रगतिशील गांधीवादी लेखक श्री एन के सिंह शामिल थे। इस शोक सभा में डॉ. मनमोहन सिंह को देश के गरीब, किसानों और ईमानदारी व सादगी के प्रतीक के रूप में याद किया गया। उनके निधन से देश को अपार क्षति हुई है, और उनकी विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा। डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन और कार्यों को याद करते हुए, श्री विजय कुमार लाल श्रीवास्तव
ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया और उनकी नीतियों ने देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया। इस अवसर पर, श्री उदय नाथ सिंह ने कहा कि डॉ. सिंह की मृत्यु से देश को एक महान नेता की कमी हुई है, लेकिन उनकी विरासत हमेशा हमें प्रेरित करेगी। इस शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post