उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (UPKL) के सीजन 2 के लिए आज खिलाड़ियों की नीलामी में बड़ा मुकाबला हुआ। कुल 12 टीमें इस सीजन में भाग ले रही हैं, जिनमें अलीगढ़ टाइगर्स, गंगा किंग्सऑफमिर्जापुर, नोएडा निंजास, कानपुर वॉरियर्स समेत कई टीमें शामिल हैं। नीलामी में बागपत के विनय को अलीगढ़ टाइगर्स ने सबसे महंगी 5.90 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा। नितिन पंवार को 4.45 लाख रुपये में गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर ने अपनी टीम में शामिल किया। नोएडा निंजास ने अशु सिंह को 4.35 लाख रुपये में खरीदकर अपनी टीम को मजबूत बनाया।इसके अलावा, शुभम कुमार को कानपुर वॉरियर्स ने 3.20 लाख रुपये में अपने पहले खिलाड़ी के रूप में खरीदा। कुल 12 टीमों ने उपलब्ध शीर्ष खिलाड़ियों को अपनी रणनीति के तहत चुनकर सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस नीलामी से UPKL के इस सीजन में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है।टीमों ने खिलाड़ियों की ताकत और क्षमता को ध्यान में रखकर अपनी बाजी लगाई है, जिससे इस बार का UPKL दर्शकों के लिए और भी रोमांचक होने वाला है।
Tags
Aligarh Tigers
Baghpat Vinay
Kabaddi News
Kanpur Warriors
Nitin Panwar
Noida Ninjas
UP Kabaddi League 2025
UP Sports
UPKL Auction
UPKL Players List
UPKL Season 2
Uttar Pradesh Kabaddi League 2025
