एनसीआर टी 20 लीग की ट्रॉफी के साथ सभी आठ टीमों की जर्सी भी लॉन्च की गई
8 टीमों के बीच होगी ट्रॉफी की जंग, 26 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक टूर्नामेंट
-16 स्टार क्रिकेटरों के साथ नए चेहरे भी दिखाएंगे दम
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गली-मोहल्लों में खेलने वाले प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की तलाश के मकसद से 'एनसीआर टी-20 क्रिकेट लीग' की घोषणा की गई है। नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एनएससीआई), नई दिल्ली आयोजित कार्यक्रम में आज लीग के संस्थापक एवं निदेशक नितिन शर्मा, सिद्धांत कौशिक और नलिनी सक्सेना ने इसका ऐलान किया और लीग की खूसूरत ट्रॉफी के साथ सभी आठ टीमों की जर्सी भी लॉन्च की गई से पर्दा उठाया। इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए नितिन शर्मा और सिद्धांत कौशिक ने बताया कि 26 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 चलने वाले इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें यमुना वारियर्स, फरीदाबाद फायरबर्ड्स, अरावली एवेंजर्स, गुरुग्राम ग्लैडिएटर्स, कैपिटल क्रूजर्स, दिल्ली डायनेमोस, गाजियाबाद जायंट्स और नोएडा निंजास शामिल हैं। इन टीमों में स्टार्स क्रिकेटर के साथ नवोदित प्रतिभाओं के संगम से दिल्ली-एनसीआर के क्रिकेट प्रेमियों को खेल का पूरा रोमांच और लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा।
रेडियो पर लाइव कमेंट्री के अलावा यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम के अलावा फैनकोड और स्पोर्ट्स टीवी चैनलों पर भी टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण होगा। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपये और उपविजेता को ट्रॉफी और 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही रोजाना मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर जैसे इनाम भी होंगे, जिससे मैचों के रोमांच बढ़ोतरी होगी।
लीग के संस्थापक एवं निदेशक सिद्धांत कौशिक ने कहा कि एनसीआर टी-20 क्रिकेट लीग का लक्ष्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कोने-कोने से ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की तलाश करना है, जो संसाधनों और अवसरों की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पाए। लीग का उद्देश्य गली-मोहल्लों में खेलने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के जोश और जुनून को प्रोफेशनल स्टेडियम की पहचान और सम्मान से जोड़ना है। यानी, गली के हुनर और बड़े मैदान के सपनों के बीच की दूरी को खत्म करना, ताकि हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अपनी क्षमता दिखाने का समान अवसर मिल सके। नितिन शर्मा ने कहा कि इस टैलेंट हंट के माध्यम से भारत सरकार की मुहिम- ‘खेलेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया’ को आगे बढ़ाते हुए नए क्रिकेट सितारों को प्रोफेशनल क्रिकेट के मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उनका हुनर पूरे देश के सामने आ सके।
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आईपीएल खिलाड़ी राहुल यादव, योगेश नागर और ईशान मल्होत्रा उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में , डॉ. अनिल गोयल – विधायक एवं DDC चेयरमैन, वी.पी.एस. तोमर – पूर्व सांसद, श्संजय गोयल – विधायक, दिल्ली, श्री रवि कांत – विधायक, दिल्ली भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

